Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विद्यार्थियों की बढ़ेगी भागीदारी, क्विज और बैटल ऑफ द बैंड्स प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित


ग्रेटर नोएडा, 21 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक आयोजन यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण में विद्यार्थियों और आमजन की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

ग्रेटर नोएडा, 21 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक आयोजन यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण में विद्यार्थियों और आमजन की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

एनआईसी सभागार में हुई बैठक में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को ट्रेड शो में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो केवल व्यापार और उद्योग से जुड़ा आयोजन नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए भी सीखने, नए अवसरों को समझने और अपने ज्ञान एवं कौशल का विस्तार करने का महत्वपूर्ण मंच है।

ट्रेड शो के दौरान विद्यार्थियों के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें क्विज और ‘बैटल ऑफ द बैंड्स’ जैसी प्रतियोगिताएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के टास्क दिए जाएंगे। इन टास्क को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को ‘ट्रेड एक्सपो पासपोर्ट’ प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को ट्रेड शो के विभिन्न स्टॉल, गतिविधियों और प्रदर्शित उत्पादों को जानने-समझने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग के विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न करियर विकल्पों से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विद्यार्थी शिक्षा, रोजगार, उद्योग और भविष्य की संभावनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रेड शो विद्यार्थियों को उद्योग, व्यापार, नई तकनीक, रोजगार और करियर के विभिन्न अवसरों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के माध्यम से उत्तर प्रदेश की क्राफ्ट, कल्चर और कुजीन को व्यापक मंच उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्पादों को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों की ब्रांडिंग, उद्यमियों एवं खरीदारों के बीच संपर्क तथा व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के तहत विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पादों, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को व्यापक बाजार से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

ट्रेड शो में आने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत, परंपराओं, कला, संस्कृति और खान-पान से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। आयोजन के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने, उद्यमियों को सशक्त बनाने और एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूल-कॉलेजों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विद्यार्थियों के ट्रेड शो स्थल तक आवागमन और वहां उनकी सहभागिता के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा गया। इसके लिए नोडल अधिकारी नामित कर संबंधित स्कूल-कॉलेजों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि ट्रेड शो के विभिन्न कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, वीवीआईपी, वीआईपी, आरडब्ल्यूए, विभिन्न एसोसिएशनों, उद्यमियों और अन्य महत्वपूर्ण हितधारकों को समय से आमंत्रित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडेय, डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार एवं पूर्वा शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पाण्डेय, इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा के सीईओ सुदीप सरकार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने जिले के विद्यार्थियों, शिक्षण संस्थानों, उद्यमियों, विभिन्न संगठनों और आमजन से बड़ी संख्या में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश के हुनर, उत्पादों, संस्कृति और उद्योग जगत को करीब से समझने के साथ उपलब्ध रोजगार, कारोबार और करियर संबंधी अवसरों की जानकारी हासिल करने का भी अवसर प्रदान करेगा।

--आईएएनएस

पीकेटी/एमएस

Date & Time : 2026-09-21 20:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News