अमेठी, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक भीषण सड़क हादसे में शुक्रवार को तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज के पास रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
![]()
अमेठी, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक भीषण सड़क हादसे में शुक्रवार को तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज के पास रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन लोग विपरीत दिशा से आ रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने फरार ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।
गौरीगंज सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली-सुलतानपुर मार्ग पर स्थित शिवगंज ग्राम के पास एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति विपरीत दिशा से आ रहे थे, जिनकी वाहन से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना के संबंध में मुंशीगंज थाने में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस
पीएसके
Leave A Reviews