Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपी को चार भागों में बांटने वाले बयान पर भड़का विपक्ष, कहा- ओपी राजभर को इलाज की जरूरत


लखनऊ, 22 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित करने और राजभर समुदाय से मुख्यमंत्री बनाने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

लखनऊ, 22 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित करने और राजभर समुदाय से मुख्यमंत्री बनाने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने मंत्री ओपी राजभर के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कुछ लोग मानसिक रूप से परेशान हैं और कुछ मसखरे भी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पहले ही अपने बेटे को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है।"

रामजी लाल सुमन ने कहा कि पूरे भारत में अलग-अलग जगहों से राज्यों के बंटवारे और नए राज्य बनाने की मांगें उठ रही हैं। इसके लिए राज्य पुनर्गठन आयोग बन जाना चाहिए। हालांकि, अभी राज्य के बंटवारे के बारे में बात करना न्यायसंगत नहीं है।

वहीं, लखनऊ में कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने मंत्री ओपी राजभर के बयान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर को इलाज की जरूरत है।

सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "ओपी राजभर ने गद्दारी की है। समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ा और भाजपा के साथ सरकार बना ली। उन्होंने कहा था कि हम भाजपा के साथ इसलिए गए कि समाज के हाई स्कूल पास बच्चों को दरोगा बनाएंगे। उन्होंने कहा था कि हम भाजपा के साथ इसलिए गए कि हम त्रिस्तरीय आरक्षण लागू कराएंगे। क्या राजभर समाज को त्रिस्तरीय आरक्षण मिला? क्या उनका हाई स्कूल पास लड़का दरोगा बना?"

उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर ने समाज के साथ, राजभर समाज के साथ गद्दारी की है और अब चुनाव आ गया है तो वह डर रहे हैं कि अब समाज को क्या जवाब देंगे।

कांग्रेस नेता आसिम वकार ने भी मंत्री ओपी राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पहले वह अपनी विधानसभा का विकास कर लें, तब उत्तर प्रदेश की बात करें। जो व्यक्ति अपनी विधानसभा की बात नहीं कर सकता है, वह उत्तर प्रदेश की बात नहीं कर सकता है।"

आसिम वकार ने कहा, "अगर उनको लगता है कि उन्होंने जहूराबाद का विकास किया है, तो फिर वहां से चुनाव लड़कर दिखाएं। दूसरी बात, ओपी राजभर के हिसाब से राजभर समाज का मतलब है अरविंद राजभर, अरुण राजभर और ओम प्रकाश राजभर।"

उन्होंने कहा कि राजभर समाज बहुत बड़ा समाज है और उसे ओम प्रकाश राजभर से सवाल पूछना चाहिए कि उन्होंने इन लोगों के लिए क्या किया है।

बता दें कि सोमवार को ओपी राजभर ने कहा था, "उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और इसकी विशाल आबादी को देखते हुए आज नहीं तो कल, इसका विभाजन होना निश्चित है। जिस दिन उत्तर प्रदेश चार भागों में बंटेगा, उस दिन पूर्वांचल की आबादी के आधार पर यह तय हो जाएगा कि हमारा गठबंधन जिससे भी होगा, उसमें पहला मुख्यमंत्री राजभर का ही बेटा बनेगा।"

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

Date & Time : 2026-09-22 13:55:03

Share:

Leave A Reviews

Related News