Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपीएससी भर्ती 2026: डेंटल सर्जन समेत 13 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी


नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अलग-अलग मंत्रालयों के विभिन्न विभागों में डेंटल सर्जन समेत 13 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अलग-अलग मंत्रालयों के विभिन्न विभागों में डेंटल सर्जन समेत 13 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

यूपीएससी की ओर से जिन 13 पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में डेंटल सर्जन के 5 पद; नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) में आयुर्वेद चिकित्सक के 2 पद; नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) में होम्योपैथिक चिकित्सक का 1 पद; और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत 'बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया' में वैज्ञानिक 'बी' के 5 पद शामिल हैं।

आयोग की ओर से जारी इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर की शाम 6 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास डेंटल सर्जन के लिए डेंटिस्ट्स एक्ट, 1948 (1948 का 16) के भाग-1 में शामिल बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की मान्यता प्राप्त डिग्री, भारत में किसी भी स्टेट डेंटल काउंसिल या ट्रिब्यूनल के साथ रजिस्ट्रेशन और सीआरआई (कम्पलसरी रोटेटरी इंटर्नशिप) पूरा किया होना चाहिए।

आयुर्वेद चिकित्सक के लिए 'इंडियन मेडिसिन सेंट्रल काउंसिल एक्ट, 1970 (1970 का 48)' के तहत मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी/स्टेट बोर्ड/काउंसिल/फैकल्टी से आयुर्वेद में डिग्री और इंडियन मेडिसिन के लिए सेंट्रल या स्टेट रजिस्टर में नाम दर्ज होना चाहिए।

होम्योपैथिक चिकित्सक के लिए 'होम्योपैथिक सेंट्रल काउंसिल एक्ट, 1973 (1973 का 59)' के तहत मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी/स्टेट बोर्ड/काउंसिल या समकक्ष संस्थान से होम्योपैथी में डिग्री और होम्योपैथी के सेंट्रल या स्टेट रजिस्टर में नाम दर्ज होना चाहिए।

वैज्ञानिक 'बी' के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बॉटनी (वनस्पति विज्ञान), हॉर्टिकल्चर (बागवानी) या केमिस्ट्री (ऑर्गेनिक) में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। वहीं, इन्हीं विषयों में डॉक्टरेट (पीएचडी) की डिग्री वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की अधिकतम आयु सभी पदों के लिए 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 25 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिलाएं/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल और योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, भर्ती परीक्षा (यदि आयोजित की जाए), साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स में लेवल 10 (आयुर्वेद और होम्योपैथिक चिकित्सकों के लिए एनपीए सहित) होगी।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Date & Time : 2026-11-25 13:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News