Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूसीसी लागू करने की तैयारी में मध्य प्रदेश सरकार, उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ रहे विधायक-सांसद: भाजपा


भोपाल, 17 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा, जनहित और जनसंख्या नियंत्रण से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला।

भोपाल, 17 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा, जनहित और जनसंख्या नियंत्रण से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि पूरे देश की मांग है। उनके अनुसार, यह कानून देश की सुरक्षा को मजबूत करने और सभी नागरिकों को समान सुविधाएं देने के उद्देश्य से लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक नेक कदम है। पूरे हिंदुस्तान की मांग है। यूसीसी भारत की सुरक्षा के लिए कानून है और देश के नागरिकों को सुविधा देने वाला कानून है। जब यह कानून लागू होगा तो स्वाभाविक रूप से जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में भी प्रभाव दिखाई देगा। जनसंख्या नियंत्रण की बात पहले भी कई नेता करते रहे हैं, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

भाजपा विधायक ने कहा कि देश के कई राज्यों में यूसीसी को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मध्य प्रदेश सरकार भी इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में आगामी विधानसभा सत्र में इस संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। राज्य सरकार यूसीसी को लेकर तैयारी कर रही है और विधानसभा में इसे लेकर विधायी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उनके अनुसार, यह कानून समाज में समानता और एकरूपता लाने में सहायक होगा।

शिवसेना (यूबीटी) में संभावित टूट और पार्टी के भीतर असंतोष की अटकलों के बीच रामेश्वर शर्मा ने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे अब अपने समर्थकों के बीच भी पहले जैसी स्वीकार्यता नहीं रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसैनिकों को लगने लगा है कि उद्धव ठाकरे, शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के विचारों और सपनों के अनुरूप राजनीति नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई विधायक और सांसद धीरे-धीरे उद्धव ठाकरे के गुट से दूरी बना रहे हैं और उस विचारधारा के साथ खड़े हो रहे हैं, जिसे वे बाला साहेब ठाकरे की मूल सोच के करीब मानते हैं।

भाजपा विधायक ने दावा किया कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं और नेताओं का एक बड़ा वर्ग हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर भाजपा और उसके सहयोगियों के साथ खुद को अधिक सहज महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि समय के साथ कई जनप्रतिनिधि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट को छोड़ रहे हैं।

--आईएएनएस

पीएसके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News