Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नरसिंहपुर में मिड-डे मील से 10 बच्चे बीमार, कलेक्टर-SP पहुंचे, समूह पर एक्शन


नरसिंहपुर। विकासखंड नरसिंहपुर के माध्यमिक शाला समनापुर में मंगलवार को भोजन करने के बाद 10 बच्चों को सिरदर्द एवं उल्टी की शिकायत होने पर जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर लाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति अच्छी है। एहतियात के तौर पर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को विद्यालय में कुल 38 बच्चे उपस्थित थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विगत रात्रि के आटे का उपयोग मंगलवार सुबह पूरियां बनाने में किया गया था। पूरियां खाने के बाद 10 बच्चों को सिरदर्द एवं उल्टी की शिकायत होने लगी। इसके बाद सभी बच्चों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार एवं समुचित देखभाल के निर्देश दिए। उपचार के दौरान जब बच्चे ओआरएस पीने में झिझक रहे थे, तब कलेक्टर एवं एसपी डॉ. मीना ने बच्चों के सामने स्वयं ओआरएस पीकर उनका संकोच दूर किया और उन्हें भी ओआरएस पीने के लिए प्रेरित किया।

स्व-सहायता समूह को हटाने के निर्देश

कलेक्टर रजनी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर एकता स्व-सहायता समूह, समनापुर को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित समूह प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भोजन का सैंपल लेकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फिलहाल सभी बच्चों की हालत अच्छी बताई जा रही है तथा चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

Date & Time : 2026-11-03 12:39:17

Share:

Leave A Reviews

Related News