Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

DSP दीक्षांत समारोह: CM बोले डकैती और नक्सलवाद का सफाया पुलिस की दक्षता का प्रतीक


भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य से डकैतो और नक्सलवाद का खत्मा करके पुलिस ने अपनी क्षमता और प्रतिबद्धता सिद्ध की है राजधानी स्थित मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी परेड ग्राउंड में आयोजित उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में नवप्रशिक्षित अधिकारियों ने अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए परेड मार्च किया। सधे हुए कदमों और उत्कृष्ट तालमेल से सजी इस परेड ने समारोह की गरिमा बढ़ाने के साथ ही प्रदेश एवं राष्ट्र की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

DSP दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस का गौरवशाली इतिहास रहा है। पुलिस ने चंबल और रीवा अंचल में डकैतों की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर उनका सफाया किया है। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा से पहले नक्सलवाद के उन्मूलन में सफलता हासिल कर मध्यप्रदेश पुलिस ने अपनी दक्षता और प्रतिबद्धता सिद्ध की है।

सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खिलाड़ियों को नौकरी देने का प्रावधान कर रहे हैं, साथ ही पुलिस परिवार का सदस्य वीरगति को प्राप्त होता है तो उनके परिवार के साथ हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य में किसी भी तरह के माफिया को बख्शा नहीं जाएगा, कोई भी हो हम उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस जवानों के प्रदर्शन पर कहा कि परेड की दोनों विधाओं के माध्यम से आपने अनुशासन, गंभीरता, उत्साह और हर चुनौती से लड़ने का संकल्प प्रदर्शित किया है। मेरी कामना है कि आपका उत्साह और उमंग नई ऊंचाइयों को छुए, लेकिन आप सदैव अपने कर्तव्य के मार्ग पर अडिग रहें। जीवन एक बार मिलता है, इसलिए इसे इस तरह जिएं कि राष्ट्र और समाज के प्रति आपकी सेवा गौरव का विषय बने और सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी सार्थक सिद्ध हो।

उन्होंने कहा पुलिस के सामने डकैतों, नक्सलवाद और ड्रग्स जैसी तीन बड़ी चुनौतियां हैं। मुझे विश्वास है कि आप पूरी दृढ़ता से इनका मुकाबला करेंगे और वर्ष 2029 तक ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक सफलता हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में पुलिस विभाग की समस्याओं का समाधान और जवानों का मनोबल बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है।

राज्य में पुलिस बल में हो रही भर्ती की बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा बीते पौने तीन वर्षों में 17,710 पदों पर भर्तियां की गई हैं तथा लगभग 22,500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। इस अवसर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अदम्य साहस और समर्पण दिखाने वाले 60 से अधिक पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया गया है।

Date & Time : 2026-11-03 14:10:04

Share:

Leave A Reviews

Related News