Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के जिला स्तरीय चयन में 16 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा


सतना। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के अंतर्गत जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन शुक्रवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय सतना में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के संरक्षण तथा अपर कलेक्टर विकास सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया में पूर्व से चयनित 54 युवा-युवतियों में से 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चयन समिति द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया।

जिला स्तर से चयनित होने वाले 6 युवा-युवतियों को आगामी चरण की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागियों के चयन के लिए गठित समिति में डिप्टी कलेक्टर डॉ. आरती सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, शासकीय कन्या महाविद्यालय सतना के प्राचार्य डॉ. एस.के. पाण्डेय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक एस.पी. तिवारी तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के धर्मेन्द्र सिंह परिहार शामिल रहे।

Date & Time : 2026-11-20 13:21:42

Share:

Leave A Reviews

Related News