Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- जनपद पंचायत कार्यालय नागौद के सभागार में संपन्न


सतना। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नागौद जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में जन संवाद एवं जनसुनवाई की गतिविधियों के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रत्यक्ष जनसुनवाई में 32 आवेदकों की समस्यायें सुनी गई तथा विकासखण्ड में पूर्व की लंबित 6679 कुल सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में से 5742 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।

इसके पूर्व जिला मुख्यालय सतना के कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एक साथ एक ही वाहन (ट्रेवलर) में बैठकर कलेक्ट्रेट परिसर सतना से जनपद कार्यालय नागौद के लिए रवाना हुए।

नागौद जनपद कार्यालय परिसर पहुंचकर कलेक्टर, एसपी सहित विभाग प्रमुख अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया तथा स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई में आये लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कार्यक्रम में विधायक नागौद नागेन्द्र सिंह, एसडीएम सुभाष मिश्रा, सीईओ जनपद अशोक मिश्रा, यतेन्द्र सिंह, मनीष सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद कार्यालय नागौद के सभागार में कलेक्टर ने हितग्राही मूलक स्वरोजगार और रोजगार की योजनाओं की समीक्षा की। अभियान के दौरान सभी विभागों ने उनके यहां लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का मौके पर संतुष्टिपूर्ण निराकरण की कार्यवाही की।

जनसुनवाई में 32 आवेदकों की समस्यायें सुनी गई और 5742 सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। शिविर के पूर्व जनपद नागौद में सभी विभागों की कुल 6679 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित थी। जिनमें 5742 शिकायतों की मौके पर निराकरण के पश्चात 937 शिकायतें शेष रही है।

Date & Time : 2026-11-20 13:24:40

Share:

Leave A Reviews

Related News