Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

19 सितंबर से खेला जाएगा विमेंस आंध्र प्रीमियर लीग का पहला सीजन, मंगलगिरि स्टेडियम करेगा सभी मैचों की मेजबानी


विजयवाड़ा, 16 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस आंध्र प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। पहले सीजन के सभी मुकाबलों की मेजबानी मंगलगिरि स्टेडियम करेगा।

विजयवाड़ा, 16 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस आंध्र प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। पहले सीजन के सभी मुकाबलों की मेजबानी मंगलगिरि स्टेडियम करेगा।

आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट कल्याण कृष्णा ने आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए कहा, "आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन को 'विमेंस आंध्र प्रीमियर लीग' की घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। जैसा कि सभी जानते हैं कि यह लीग का पहला सीजन है जिसे हम फ्रेंचाइजी मॉडल पर आयोजित करना चाहते थे। नीलामी बहुत अच्छी रही है। इसके बाद, हमने तय किया है कि 19 सितंबर से 27 सितंबर तक सभी मैच मंगलागिरी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "हम इस टूर्नामेंट के लिए बेहद उत्साहित हैं। मैं अपने अध्यक्ष और सचिव को धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने महिला क्रिकेट को इस तरह से प्रोत्साहन दिया है। हम सभी ने देखा कि श्री चरणी ने एशिया कप में कितना बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमें उम्मीद है कि वह भारतीय टीम के लिए एशियन गेम्स 2026 में भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगी। आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन को उन पर बेहद गर्व है। हम चाहते हैं कि श्री चरणी की तरह ही और खिलाड़ी भी निकलकर आएं और शानदार प्रदर्शन करें।"

उन्होंने आगे कहा, "हम इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन की उम्मीद कर रहे हैं। मैं सभी टीमों को आगामी सीजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं सभी से यही कहना चाहता हूं कि आप आइए और उन मैचों का लुत्फ उठाइए।" इस टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। लीग के पहले सीजन में अमरावती ई-चैंपियंस, रायलसीमा जेन स्टार्स, विजय फायर बर्ड्स और गोदावरी गोल्डन ईगल्स हिस्सा लेंगी।

पहले सीजन के लिए हुए ऑक्शन में कुल 74 महिला क्रिकेटर्स के नामों पर बोली लगी। ऑलराउंडर खिलाड़ी हर्निटा प्लाविया सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं और उन्हें गोदावरी गोल्डन ईगल्स ने 4.30 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, 12 वर्षीय षणमुख प्रिया को रायलसीमा जेन स्टार्स ने अपनी टीम में शामिल किया। वह इस लीग में खेलने वालीं सबसे कम उम्र की खिलाड़ी होंगी।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-16 20:35:08

Share:

Leave A Reviews

Related News