Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: नरसिंहपुर में सजेगी संगोष्ठी, पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर होंगे मुख्य अतिथि

नरसिंहपुर। हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘पत्रकार जन संवाद केंद्र’ द्वारा एक विशेष गरिमामयी संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: पुनरावलोकन एवं आत्मअवलोकन” रखा गया है, जिसमें पत्रकारिता के इतिहास, मूल्यों और बदलते स्वरूप पर गहन चर्चा की जाएगी।

यह आयोजन 29 मार्च 2026, रविवार को सदर मढ़िया के पास स्थित शगुन गार्डन में आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर उपस्थित रहेंगे, जो ‘माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान’ के निदेशक हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी के योगदान को भी स्मरण किया जाएगा।

संगोष्ठी में जिले के पत्रकार, बुद्धिजीवी और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे तथा हिंदी पत्रकारिता के बीते 200 वर्षों की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर अपने विचार साझा करेंगे। यह आयोजन पत्रकारिता के मूल्यों को समझने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share:

Leave A Reviews

Related News