Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

2024 का चुनाव हम हारे नहीं और 2029 का चुनाव जीत चुके हैं : राहुल गांधी


नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में सियासत तेज हो गई है।

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में सियासत तेज हो गई है।

राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का चुनाव हम हारे नहीं थे और 2029 का चुनाव हम जीत चुके हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि कई साथियों ने इंडिया गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था। यह रहा, जरूर सुनें। 8 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक में 20 से भी ज्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने इस भाषण से उन्हें संबोधित किया। जब भारत की सोच, देश की आत्मा पर संकट हो, जब संस्थाओं पर कब्जा हो, जब जनता की आवाज दबाई जाए, तब सिर्फ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है। मैं फिर से कह रहा हूं कि 2024 का चुनाव हम हारे नहीं थे और 2029 का चुनाव हम जीत चुके हैं। हम एकजुट रहेंगे, जन-जन को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से भाजपा और उसके भारत की संस्थानों पर कब्जे को हराएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं साल 2004 से सांसद हूं। हमारी पार्टी का संगठन अन्य पार्टियों से अलग है। लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता को मैं जानता हूं कि जो कहेंगे कि हमारे सिर काट दो, लेकिन हम संघ से समझौता नहीं कर सकते हैं। सपा और टीएमसी के नेता भी मानते हैं कि अब वह माहौल नहीं रहा, जहां केंद्र में दूसरी सरकार होने के बाद भी निष्पक्ष चुनाव कराए जाते थे। ब्यूरोक्रेसी, ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग पर भाजपा का कंट्रोल है। टीएमसी में मेरे कई दोस्त हैं, वे बंगाल चुनाव से पहले कहते थे कि हम जीत जाएंगे, लेकिन मैंने गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और महाराष्ट्र में देखा है कि कैसे चुनाव को छीना गया।

मैं सभी से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस संघर्ष करने वाली पार्टी है। असल में भारत की संस्थाओं का जितना गला घोंटा जाएगा, उतना ही कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए लड़ेगी। 2024 का चुनाव हम जीते थे, हारे नहीं थे।

राहुल गांधी ने नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि इंडिया अलायंस से नीतीश कुमार क्यों चले गए, यह मैं नहीं जानता। कांग्रेस इसकी वजह नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक दल काम नहीं कर पा रहे हैं तो प्रतिरोध काम करता है। मैंने चार हजार किलोमीटर की यात्रा की है। प्रतिरोध करने की जरूरत है। मैं अन्याय नहीं होने दूंगा। अगला 2029 का चुनाव पहले ही जीता जा चुका है। भारत में लोगों के अंदर गुस्सा है।

राहुल गांधी ने कहा कि संघ ने भारतीय व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है, लेकिन इंडिया गठबंधन को एकजुट करने के लिए मुझे जो भी अपमान सहना पड़ेगा, मैं सहूंगा।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को 90 फीसदी यकीन है कि चुनाव छीना गया। उद्धव ठाकरे और तेजस्वी यादव को भी 101 प्रतिशत यकीन है कि चुनाव छीने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पहचान बनाने में सालों लगते हैं, लेकिन यूट्यूब पर एक करोड़ फॉलोअर्स वाले चैनल को भी दबाया जा रहा है। पूरा सिस्टम भाजपा के हाथ में है, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि यह सरकार टिक नहीं पाएगी।

उन्होंने ईरान का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान में जो हुआ और अब जो होने वाला है, उसे रोका नहीं जा सकता। हमें लोगों को एकजुट करना होगा। अगर हम एकजुट रहेंगे तो भाजपा को हराना आसान है। यकीन के साथ शुरुआत करें। एक के बाद एक चुनाव में वे हारेंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News