Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मोदी का संबोधन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर: गृह मंत्री अमित शाह


नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 'नशामुक्त भारत', 'सुरक्षित भारत' और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ विकसित भारत बनाने का व्यापक रोडमैप दिया। प्रधानमंत्री ने बीते 12 वर्षों में सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, एनर्जी व रेलवे-परिवहन में हुई अभूतपूर्व प्रगति का उल्लेख करते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने और सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'सप्तधारा' की सात शक्तियों का मंत्र दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युवा शक्ति के सामर्थ्य को दिशा देने के लिए एक वर्ष में एक करोड़ से अधिक युवाओं को एआई स्किलिंग देने, फ्री ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क बनाने और 2036 ओलंपिक के लिए टैलेंट हंट अभियान की घोषणाएं कीं। साथ ही, 2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर पावर और 8 नई सेमीकंडक्टर यूनिट्स जैसे बड़े लक्ष्य रखे। स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

अमित शाह ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि वंदे मातरम्, जो स्वतंत्रता आंदोलन का प्रखर जयघोष रहा, उसका आजादी के 80 वर्ष बाद आज पहली बार लाल किले की प्राचीर से गान हुआ। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर न सिर्फ रोंगटे खड़े हो गए, बल्कि रोम-रोम पुलकित हो उठा।

--आईएएनएस

एमएस/

Share:

Leave A Reviews

Related News