
नरसिंहपुर जिले के उत्कृष्ट षिक्षण संस्थान एम. आई. एम. टी. काॅलेज में मध्यप्रदेष शासन भोपाल एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार हिन्दी दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत विकसित भारत 2047 की संकल्पना की अवधारणा पर विविध प्रतियोगिताए आयोजित की गई।
हिन्दी दिवस समारोह डाॅ. सुधीर सिंघई वरिष्ठ साहित्यकार नरसिंहपुर के मुख्य आतिथ्य, डाॅ. अशोक कुमार गर्ग प्राचार्य एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर की अध्यक्षता, एड. रचित तिवारी डायरेक्टर एम.आई.एम.टी. लाॅ काॅलेज नरसिंहपुर के विशिष्ट आतिथ्य एवं विषय विशेषज्ञ डाॅ. नमिता साहू प्राध्यापक हिन्दी पी.एम. काॅलेज आफ एक्सीलेंस, नरसिंहपुर की उपस्थिति में किया गया।
डाॅ. सिंघई ने विकसित भारत की संकल्पना एवं हिन्दी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य डाॅ. गर्ग ने सेवा संकल्प अभियान एवं हिन्दी भाषा के योगदान को निरूपित किया। विशिष्ट अतिथि एड. तिवारी हिन्दी भाषा की उपयोगिता एवं तकनीकी कार्य में आने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया। विषय विशेषज्ञ डाॅ. साहू ने शिक्षा तथा संप्रेषण में हिन्दी के महत्व का वर्णन करते हुए विकसित भारत 2047 की संकल्पना के महत्व का वर्णन किया गया।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। रचना पाठ प्रतियोगिता में हेमराज सेन, रश्मि दुबे एवं विजेता शर्मा ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन एम. आई. एम. टी. हिन्दी अकादमी की निदेशक आराधना दुबे एवं आभार मेजर डाॅ. पराग नेमा द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर जी डी उमरे, माधुरी पटवा, प्रसून नेमा, जितेन्द्र मिश्रा, फूल सिंह धानक, मो. आशिक अली, दीक्षा केवट, कृष्णकांत जाटव, नंदनी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र - छात्राओं की उपस्थिति रही।
ये हुए पुरस्कृत:- निबंध प्रतियोगिाता में नम्रता कहार ने तृतीय, गीता लोधी को द्वितीय तथा दीपक वैष्णव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में स्माईल ठाकुर ने तृतीय, प्रिया साहू को द्वितीय तथा अंकिता लोधी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में शाहीन खान ने तृतीय, पियूष विश्वकर्मा को द्वितीय तथा हर्षिका मेहरा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। रचना पाठ प्रतियोगिता में राहुल चौधरी ने तृतीय, प्रतीक्षा राजपूत को द्वितीय तथा नरेन्द्र मेहरा को प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
Leave A Reviews