Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुरैना ओवरब्रिज पर चलती ट्रक में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का सामान जलकर खाक

मुरैना। मुरैना में बैरियर चौराहा स्थित नेशनल हाईवे 44 के ओवरब्रिज पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे सामान से भरा एक ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा और लाखों रुपये का माल राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक आगरा से ग्वालियर की ओर जा रहा था। ट्रक में किराना सामान, मेडिकल स्टोर्स की दवाइयां, जूते, साइकिल, साइकिल पार्ट्स सहित अन्य सामग्री भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि इनमें Woodland के जूते भी शामिल थे।

जैसे ही ट्रक शहर के बीच स्थित ओवरब्रिज से गुजर रहा था, तभी उसमें से धुआं निकलता दिखाई दिया। ड्राइवर और हेल्पर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को किनारे खड़ा कर दिया, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ओवरब्रिज पर आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण लपटें तेजी से फैल गईं।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें भरा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News