Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आशीर्वाद का दीया' अभियान: 19 स्थानों पर जले हजारों दीपक, रोशनी से जगमगाया नगर अध्यक्ष डॉक्टर वर्षा मालवीय


चिचोली। गुरुवार शाम सात बजे नगरीय क्षेत्र के 19 सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर 'आशीर्वाद का दीया' अभियान उत्साह और जन-सहभागिता के साथ संचालित किया गया। हजारों दीपकों की रोशनी से पूरा चिचोली नगर जगमगा उठा। इस आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी जी.आर. देशमुख ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार गठित दल द्वारा निर्धारित समय पर दीप प्रज्वलित कर अभियान का क्रियान्वयन किया गया।

​कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. वर्षा मालवीय, उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा संजय आवलेकर, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह कुशवाहा, और पार्षद आशुतोष बाली मालवीय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों व जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इन प्रमुख स्थलों पर हुआ दीप प्रज्वलन:

जय स्तंभ चौक
​नगर परिषद कार्यालय
​दुर्गादास चौक
​शीतला माता मंदिर
​लक्ष्मी नारायण मंदिर
​पिपलेश्वर महादेव तालाब

​नगर के सभी 15 वार्डों के सार्वजनिक व धार्मिक स्थल ​सैकड़ों नागरिकों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर इस सेवा संकल्प अभियान को पूरी तरह सफल बनाया गया।

Date & Time : 2026-09-20 13:10:32

Share:

Leave A Reviews

Related News