Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार: महाराष्ट्र साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुंबई. बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की बेटी को डिजिटल दुनिया में निशाना बनाने वाले आरोपी को महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा महाराष्ट्र साइबर पुलिस के ADGP यशस्वी यादव ने शुक्रवार को मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में आयोजित 'साइबर अवेयरनेस' सत्र के दौरान किया।

यह मामला साल 2025 का है, जब अक्षय कुमार ने एक सार्वजनिक मंच पर अपनी बेटी के साथ हुई इस खौफनाक घटना का जिक्र कर सबको चौंका दिया था।

ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुई थी घटना

ADGP यशस्वी यादव ने बताया कि अक्षय कुमार की बेटी जब ऑनलाइन गेम खेल रही थीं, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे उनकी न्यूड तस्वीरें (Nude Photos) मांगी थीं। अक्षय की बेटी ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय दिया और तुरंत अपने माता-पिता को इस बारे में सूचित किया। परिवार की सतर्कता के कारण मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ट्रैक कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

अक्टूबर 2025 में अक्षय ने उठाई थी आवाज

इस घटना का जिक्र अक्षय कुमार ने 3 अक्टूबर 2025 को मुंबई पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ 2025’ के उद्घाटन के दौरान किया था। उस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

अक्षय ने भावुक होते हुए कहा था कि अगर उनकी बेटी जैसा जागरूक बच्चा भी इसका शिकार हो सकता है, तो आम बच्चों की स्थिति क्या होगी। उन्होंने सीएम से मांग की थी कि महाराष्ट्र के स्कूलों में कक्षा 7वीं से 10वीं तक के छात्रों के लिए हर हफ्ते एक 'साइबर पीरियड' अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को डिजिटल खतरों से लड़ना सिखाया जा सके।

निजी जीवन को सुरक्षित रखते हैं अक्षय

अक्षय कुमार अपनी बेटी (जो करीब 13 साल की हैं) की निजता को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें साझा करते हैं, लेकिन उनमें बेटी का चेहरा स्पष्ट नहीं होता। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर मंडराते खतरों की ओर ध्यान खींचा है।

Share:

Leave A Reviews

Related News