Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रेल मंत्री को टैग करते ही कार्रवाई, जबलपुर स्टेशन पर दूषित रेल नीर की बिक्री पकड़ी गई, 80 बोतलें जब्त

जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर रेल नीर की सीलबंद बोतल में कचरा मिलने का मामला सामने आते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ग्वालियर निवासी यात्री पवन शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए शिकायत करते हुए रेल मंत्री को टैग किया, जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, पवन शर्मा प्लेटफार्म नंबर छह से हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक सांची स्टाल से रेल नीर की दो बोतलें खरीदीं। यात्रा शुरू होने के बाद जब उन्होंने पानी की बोतल देखी तो उसमें कागज या टिश्यू जैसा कचरा नजर आया। दूसरी बोतल में भी इसी तरह की गंदगी पाई गई।

यात्री ने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और रेल मंत्री को टैग कर शिकायत दर्ज कराई। मामला सामने आते ही रेलवे अधिकारियों की टीम ने प्लेटफार्म छह स्थित स्टाल पर छापेमारी की। जांच के दौरान रेल नीर का पूरा स्टॉक खंगाला गया और करीब 80 बोतलें जब्त कर ली गईं।

प्रशासन ने यात्री को भुगतान की गई राशि वापस कर दी है और जब्त की गई बोतलों के पानी की गुणवत्ता की जांच करवाई जा रही है। स्टेशन पर पानी की आपूर्ति की जिम्मेदारी Indian Railway Catering and Tourism Corporation (आईआरसीटीसी) के पास होती है। मामले की जांच जारी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News