Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईपीएल 2026: गुजरात टाइंट्स पर 29 रन से जीत, केकेआर ने कायम रखी प्लेऑफ की उम्मीदें


कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ केकेआर ने 'प्लेऑफ' की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ केकेआर ने 'प्लेऑफ' की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

केकेआर 12 में से 5 मैच जीतकर 11 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर मौजूद है, जबकि गुजरात टाइटंस 13 में से 8 मुकाबले जीतकर दूसरे पायदान पर बनी हुई है। जीटी का मकसद अपने अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त देकर 18 अंकों के साथ अगले दौर का टिकट हासिल करना होगा।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 247 रन बनाए। इस टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 27 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की।

रहाणे 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अंगकृष रघुवंशी के साथ फिन एलन ने दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 139 के स्कोर तक पहुंचाया। एलन 35 गेंदों में 10 छक्कों और 4 चौकों के साथ 93 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से रघुवंशी ने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 108 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। रघुवंशी 44 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 7 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। वहीं, कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 52 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सिराज और साईं किशोर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। इस टीम को साईं सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 3 ओवरों में 42 रन की साझेदारी हो चुकी थी। तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर कार्तिक त्यागी की गेंद सुदर्शन की बाएं कोहनी पर लगी। उस समय तक सुदर्शन 13 गेंदों में 23 रन बना चुके थे। सुदर्शन को रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

सुदर्शन के स्थान पर निशांत संधु (1) मैदान पर आए, लेकिन एक ओवर बाद उनका विकेट भी गिर गया। यहां से कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने जोस बटलर के साथ 73 गेंदों में 128 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

गिल 49 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 85 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 17वें ओवर के बीच सुदर्शन फिर से मैदान पर लौटे। उन्होंने जोस बटलर के साथ 15 गेंदों में 30 रन जुटाए। बटलर 35 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए। साईं सुदर्शन अंत तक क्रीज पर टिके रहे, जबकि सुदर्शन 28 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 53 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से सुनील नरेन ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि सौरभ दुबे और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट निकाला।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News