बैंकॉक, 16 मई (आईएएनएस)। चीनी बैडमिंटन टीम ने शनिवार को थाईलैंड ओपन 2026 के तीन फाइनल मुकाबलों में जगह बना ली है। महिला एकल में चेन युफेई, जबकि महिला युगल में बाओ लिजिंग और काओ जिहान की जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं, मिश्रित युगल में झू यिजुन और ली कियान की जोड़ी फाइनल में पहुंची है।
![]()
बैंकॉक, 16 मई (आईएएनएस)। चीनी बैडमिंटन टीम ने शनिवार को थाईलैंड ओपन 2026 के तीन फाइनल मुकाबलों में जगह बना ली है। महिला एकल में चेन युफेई, जबकि महिला युगल में बाओ लिजिंग और काओ जिहान की जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं, मिश्रित युगल में झू यिजुन और ली कियान की जोड़ी फाइनल में पहुंची है।
महिला युगल के सेमीफाइनल में, चीनी जोड़ी बाओ लिजिंग और काओ जिहान ने चीनी ताइपे की हू लिंग-फांग और झेंग यू-चीह को 21-18, 21-17 से हराया। यह मुकाबला सिर्फ 40 मिनट तक चला। यह युवा जोड़ी खिताब के लिए जापानी जोड़ी रिन इवानागा-की नाकानिशी का सामना करेगी।
दूसरी तरफ, डिफेंडिंग चैंपियन चेन युफेई ने जापान की हिना अकेची को सीधे गेम में हराकर महिला एकल के फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। यह जोड़ी अब चैंपियनशिप के लिए अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी, जापान की अकाने यामागुची से मुकाबला करेगी।
चीन के मिश्रित युगल शटलर्स चेंग जिंग और झांग ची को डेनमार्क के मैथियास क्रिस्टियनसेन और एलेक्जेंड्रा बोजे के खिलाफ 2-1 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला 84 मिनट तक चला।
वहीं, चीन की ही एक अन्य जोड़ी झू यिजुन और ली कियान ने धैर्य बनाए रखते हुए थाईलैंड के डेचापोल पुवारानुक्रो और सुपिसारा पेवसमप्रान को 2-1 से हराया। इसी के साथ चीनी जोड़ी ने फाइनल में डेनमार्क की जोड़ी के खिलाफ मुकाबले की राह बना ली है।
पुरुष एकल में, चीनी शटलर शि युकी ने सेमीफाइनल से पहले ही नाम वापस ले लिया, जिससे डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को वॉकओवर मिला। फाइनल में एंटोनसेन का मुकाबला थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न से होगा।
पुरुष युगल में, इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डैनियल मार्थिन ने चीन के हे जिटिंग और रेन जियांग्यु को 21-15, 21-18 से शिकस्त दी। फाइनल में, उनका मुकाबला भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी से होगा।
भारतीय युगल जोड़ी ने एक रोमांचक सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह जे फेई और नूर इज़ुद्दीन को हराकर 2026 सीजन के अपने पहले फाइनल में जगह बनाई। वर्ल्ड नंबर-4 भारतीय जोड़ी ने 19-21, 22-20, 21-16 से रोमांचक मुकाबला जीता। यह मैच 1 घंटा और 22 मिनट तक चला।
--आईएएनएस
आरएसजी
Leave A Reviews