Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: महिलाओं में भारत की संजना ने जीते 3 ब्रॉन्ज, पुरुषों में चीनी वेटलिफ्टर ने मारी बाजी


गांधीनगर, 16 मई (आईएएनएस)। एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के छठे दिन भारत की संजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 77 किलोग्राम भारवर्ग में तीन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। चीन की गुइफांग लियाओ ने तीनों गोल्ड मेडल जीते, जबकि डीपीआर कोरिया की क्योंग र्योंग किम ने तीनों सिल्वर मेडल अपने नाम किए।

गांधीनगर, 16 मई (आईएएनएस)। एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के छठे दिन भारत की संजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 77 किलोग्राम भारवर्ग में तीन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। चीन की गुइफांग लियाओ ने तीनों गोल्ड मेडल जीते, जबकि डीपीआर कोरिया की क्योंग र्योंग किम ने तीनों सिल्वर मेडल अपने नाम किए।

संजना ने स्नैच में 96 किलोग्राम वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, जबकि क्लीन एंड जर्क में 124 किलोग्राम भार उठाकर वह तीसरे स्थान पर रहीं। कुल 220 किलोग्राम वजन के साथ संजना ने तीसरा ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। संजना के शानदार प्रदर्शन के साथ कॉन्टिनेंटल इवेंट में भारत के मेडल की संख्या में तीन और ब्रॉन्ज जुड़ गए हैं।

चीन की गुइफांग लियाओ ने स्नैच में 118 किलोग्राम भार, जबकि क्लीन एंड जर्क में 147 किलोग्राम वजन उठाया। कुल 265 किलोग्राम भार के साथ वह शीर्ष पर रहीं।

दूसरी तरफ, डीपीआर कोरिया की क्योंग र्योंग किम ने स्नैच में 115 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क में 145 किलोग्राम के साथ कुल 260 किलोग्राम भार उठाकर तीन सिल्वर मेडल अपने नाम किए।

महिलाओं के 86 किलोग्राम वर्ग में, चीन की कुइटिंग पेंग ने कुल 270 किलोग्राम भार (स्नैच- 127 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क- 145 किलोग्राम) उठाकर गोल्ड मेडल जीता। बहरीन की अलीना मारुशचक ने कुल 265 किलोग्राम भार (स्नैच- 120 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क- 143 किलोग्राम) उठाकर सिल्वर मेडल जीता। साउथ कोरिया की ह्योनजू जंग ने कुल 245 किलोग्राम भार (स्नैच- 109 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क- 136 किलोग्राम) उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

पुरुषों के 94 किलोग्राम वर्ग में, चीन के यी तू ने स्नैच में 175 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 211 किलोग्राम का भार उठाकर कुल 386 किलोग्राम के साथ तीनों गोल्ड मेडल जीते।

वहीं, उज्बेकिस्तान के मुखम्मदकोदिर तोशतेमिरोव ने कुल 373 किलोग्राम भार उठाकर तीन सिल्वर मेडल हासिल किए। उन्होंने स्नैच में 166 किलोग्राम, जबकि क्लीन एंड जर्क में 207 किलोग्राम वजन उठाया।

तुर्कमेनिस्तान के रुस्तम अन्नाबेर्दियेव ने कुल 354 किलोग्राम भार उठाकर तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते। रुस्तम ने स्नैच में 158 किलोग्राम, जबकि क्लीन एंड जर्क में 196 किलोग्राम भार उठाया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News