
मझौली क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र धौहनी के द्वारा 13 नवंबर शुक्रवार को उपखंड अधिकारी मझौली के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की गई।
बताते चलें कि पूर्व में अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र धौहनी के द्वारा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मझौली को पत्र दिया गया था जिसमें कहा गया है विधानसभा क्षेत्र धौहनी अंतर्गत मझौली ब्लाक में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक एवं लचर बनी हुई है। इसी तरह मझौली महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र सीधी स्थानांतरित किए जाने से क्षेत्र के गरीब मजदूर वर्ग के विद्यार्थियों को शारीरिक,मानसिक एवं आर्थिक परेशानी की सामना करना पड़ता है
विद्यार्थियों के लिए यह समस्या काफी कष्ट दायक है। इसके विरोध में 13 नवंबर 2026 को ताला पेट्रोल पंप से मझौली पत्ता गोदाम तक बाइक रैली एवं आम सभा कर पत्ता गोदाम से पैदल रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का घेराव किए जाने का उल्लेख किया गया था जिसके संबंध में अनुमति मांगी गई थी।

उसी के तहत आज 13 नवंबर को दोपहर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगभग 1:00 बजे दोपहर सैकड़ो की तादाद में युवा कांग्रेसी जैसे ही तहसील कार्यालय के पास पहुंचे तो भारी संख्या में पुलिस बल एसडीएम कार्यालय के बाहर बैरिकेटिंग लगाकर तैनात रहा है वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग हटाने का प्रयास किया जिस पर पुलिस के द्वारा वाटर कैनन का प्रयोग किया गया।
प्रदर्शन कारियों ने आक्रोशित होकर की नारेबाजी
बड़ी संख्या में आंदोलन में पहुंचे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जब पुलिस द्वारा पहले वाटर कैनन का प्रयोग किया गया फिर डिटेन किया जा रहा था तब आक्रोशित होकर प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाए।

प्रशासन ने पूर्व से कर रखी थी तैयारी
युवा कांग्रेस के ज्ञापन सौंपने के बाद पूर्व से ही स्थानीय प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी से तैयारी कर रखा था जहां बड़ी संख्या में फोर्स एवं नजदीकी थाना प्रभारियो सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
अध्यक्ष सहित दर्जनों नेताओं को पुलिस ने किया डिटेन
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र धौहनी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह (सनी) हर्षित शुक्ला, कनक ठाकुर सहित दर्जनों नेताओं को डिटेन कर थाने ले जाया गया।

नेताओं को डिटेन किए जाने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाने में की नारेबाजी
पुलिस के द्वारा जैसे ही नेताओं को डिटेन कर थाने पहुंचाया गया तो उक्त कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।
Leave A Reviews