Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इराक में अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन का अपहरण, एक संदिग्ध गिरफ्तार

इराक. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इराक की राजधानी बगदाद से चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है। अमेरिकी पत्रकार और फ्रीलांसर शेली किटलसन को मंगलवार को अपहरण कर लिया गया। किटलसन लंबे समय से इराक और सीरिया में रिपोर्टिंग कर रही हैं और क्षेत्रीय घटनाओं की रिपोर्ट के लिए जानी जाती हैं।

सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण में इस्तेमाल एक वाहन जब्त किया और एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। हालांकि बाकी आरोपी अभी भी फरार हैं। अपहरण के दौरान पहली कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद पत्रकार को दूसरी कार में ले जाया गया।

इराक की आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूरे बगदाद और बबिल प्रांत में चौकियां अलर्ट पर रखकर अपहरणकर्ताओं का पीछा किया। क्षेत्रीय मीडिया और अल-मॉनिटर ने किटलसन की सुरक्षित रिहाई की मांग की। अमेरिकी विदेश विभाग ने मामले पर नजर रखने की पुष्टि की और कहा कि अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना पश्चिम एशिया में विदेशी पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता बढ़ा सकती है। पिछले साल भी ईरान समर्थित मिलिशिया ने इराक में विदेशी नागरिकों को अगवा किया था, जिनमें प्रिंसटन की छात्रा एलिजाबेथ त्सुर्कोव भी शामिल थीं।

Share:

Leave A Reviews

Related News