Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ब्रिटेन का कड़ा रुख, ईरान युद्ध में शामिल नहीं होगा, केवल रक्षात्मक ठिकानों का इस्तेमाल

ब्रिटेन. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने स्पष्ट किया है कि देश की सेना को ईरान के खिलाफ अमेरिका और इस्राइल के युद्ध में शामिल नहीं किया जाएगा। स्टार्मर ने कहा कि यह ब्रिटेन की लड़ाई नहीं है और किसी बाहरी आक्रामक अभियान में देश की सेना को नहीं झोंका जाएगा।

हालांकि, ब्रिटेन ने अमेरिका को साइप्रस में स्थित अपने ‘आरएएफ अक्रोतिरी’ सैन्य ठिकाने का सीमित इस्तेमाल करने की अनुमति दी है, केवल रक्षात्मक उद्देश्यों के लिए। इस निर्णय से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी जाहिर हुई है।

ब्रिटेन इसी हफ्ते होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और सुरक्षित जहाजों की आवाजाही के लिए करीब 35 देशों की महाबैठक आयोजित करने वाला है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा कि इस बैठक में कूटनीतिक और राजनीतिक कदमों का आकलन होगा, ताकि जलमार्ग को सुरक्षित और खुला रखा जा सके।

प्रधानमंत्री स्टार्मर ने यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। यदि ब्रिटेन युद्ध में सीधे शामिल होता, तो स्वेज नहर और होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट से देश में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती थीं।

Share:

Leave A Reviews

Related News