Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अंकिता लोखंडे ने मां के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, भावुक नोट में लिखा- "शब्द कम हैं, पर आप मेरी ताकत हो"

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की मां मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने मां के लिए खास अंदाज में इंस्टाग्राम पर मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी मां को ताकत और सबसे अच्छी दोस्त बताया।

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की मां मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने मां के लिए खास अंदाज में इंस्टाग्राम पर मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी मां को ताकत और सबसे अच्छी दोस्त बताया।

अभिनेत्री ने वीडियो के साथ एक भावुक नोट लिखा, "मेरी मां, कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं, लेकिन आज मैं अपने दिल की हर बात कहना चाहती हूं। मां, मैं ज्यादा बोलकर नहीं जताती, पर आप जैसी मां बहुत कम होती हैं।"

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उनकी मां अपने बच्चों के साथ सभी का खास ख्याल रखती हैं। उन्होंने लिखा, "अर्पण, विक्की, आदि, निकिता, आशु, तनमय, पूनम, मुद्गधा और अब अद्वैत, मां सभी को बराबर और बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। उनका प्यार कभी बंटता नहीं और कभी कम भी नहीं होता है।"

अंकिता का मानना है कि वह आज जो कुछ भी हैं, उनकी मां के संस्कार, ताकत और सफलता के कारण हैं। उन्होंने लिखा, "अब मैं और मां पहले जैसा समय साथ में नहीं बिता पाते हैं। जिम्मेदारियां, जिंदगी और मुंबई का शहर हमें मिलने से रोकता है, लेकिन हर दिन मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूं कि मुझे ऐसी मां मिली।"

अंकिता ने लिखा, "मां ने मुझे, अर्पण और विक्की को बहुत प्यार से संभाला और आज भी कभी थकती नहीं, कभी शिकायत नहीं करतीं। हमेशा मुस्कुराती रहती हैं, हौसला देती हैं और परिवार को जोड़कर रखती हैं।

अंकिता ने बताया कि उनके पिता के जाने के बाद वे बहुत डर गई थीं कि उनकी मां अकेले कैसे संभालेंगी, लेकिन उन्होंने मजबूती से सब कुछ कर दिखाया। अभिनेत्री ने लिखा, "पापा के जाने के बाद मैं बहुत डर गई थी कि आप कैसे संभालेंगी, कैसे आगे बढ़ेंगी, लेकिन जिस मजबूती और गरिमा से आपने खुद को संभाला, उसने मुझे जिंदगी का सबसे बड़ा सबक दिया। लोग मुझसे कहते हैं, 'तुम्हारी मां बहुत स्ट्रॉन्ग हैं, उनकी ऊर्जा बहुत पॉजिटिव है, तुम दोनों का रिश्ता बहुत खास है।'"

अभिनेत्री ने लिखा कि रिश्तों को कैसे संभालकर रखते हैं, यह मैंने अपनी मां से सीखा है। मेरे लिए मां सिर्फ मां नहीं, मेरी दोस्त, ताकत और जिंदगी का सहारा हैं। वे खुद को दुनिया की सबसे खुशनसीब बेटी मानती हैं। अंकिता ने मां के स्वास्थ्य की कामना करते हुए लिखा, "मैं बस यही चाहती हूं कि आप स्वस्थ रहें, सक्रिय रहें और खुलकर जिंदगी जिएं। दुनिया घूमिए, मां। आपने पूरी जिंदगी मुझे पंख दिए… अब आपकी बारी है।"

अंकिता ने वादा किया कि वह हमेशा मां के साथ हैं। उन्हें थामने के लिए, सहारा देने के लिए, और पीछे से मजबूती से खड़े रहने के लिए।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News