Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अफगानिस्तान में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, पुलिस ने नष्ट की पोस्ते की 1,000 एकड़ फसल


काबुल, 25 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के समनगान प्रांत में पुलिस ने पिछले दो दिनों में लगभग 1,000 एकड़ पोस्ता फसल नष्ट कर दी है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।

काबुल, 25 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के समनगान प्रांत में पुलिस ने पिछले दो दिनों में लगभग 1,000 एकड़ पोस्ता फसल नष्ट कर दी है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।

सोमवार को सिंहुआ न्यूज एजेंसी ने प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता हशमतुल्लाह रहमानी के हवाले से बताया कि यह अभियान दारा-ए-सुफ पायेन जिले और आसपास के कई गांवों में चलाया गया, जहां बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की गई थी।

रहमानी ने स्पष्ट कहा कि जिन लोगों ने अवैध ड्रग्स का उत्पादन या तस्करी की, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पिछले कुछ हफ्तों में भी उत्तरी अफगानिस्तान के बागलान, तखार और बदख्शान प्रांतों में सैकड़ों एकड़ पोस्ता की फसल नष्ट की जा चुकी है।

10 मई को बागलान प्रांत में लगभग 400 एकड़ नशीली फसलों को नष्ट किया गया।

बाद में एक बयान जारी कर बताया गया कि नशा विरोधी अभियान के तहत प्रांत के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई की गई और पोस्ता फसलों को नष्ट किया गया।

वहीं, 2 मई को निमरोज में 55 किलोग्राम मेथामफेटामीन जब्त किया गया था। पिछले महीने 26 अप्रैल को देशभर में 80 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी हुई और हेरोइन, हशीश तथा अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए।

सरकारी बयान में इसे देशव्यापी नशा विरोधी अभियान के लिए जरूरी बताया गया। ये भी कहा गया कि इसके जरिए तस्करों और वितरण नेटवर्क्स को खत्म करने की कोशिश की गई।

उसी महीने 15 अप्रैल को खोस्त प्रांत में 100 किलो से अधिक नशीले पदार्थ सार्वजनिक रूप से जलाए गए थे।

सरकारी बयान में कहा गया है कि देशभर में नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और अवैध मादक पदार्थों के प्रसार को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी को भी अवैध ड्रग्स के उत्पादन या तस्करी की अनुमति नहीं दी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News