
जबलपुर. संस्कारधानी में अपनी जायज मांगों और लंबित वेतन को लेकर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचकर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें पिछले दो महीनों (फरवरी और मार्च) से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके घरों में आर्थिक संकट के बादल मंडराने लगे हैं.
आशा यूनियन की अध्यक्ष पूजा कनौजिया के नेतृत्व में महिलाओं ने जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा बताई. कार्यकर्ताओं ने कहा कि अल्प मानदेय में काम करने के बावजूद समय पर पैसा न मिलना उनके साथ अन्याय है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनके बैंक खातों में वेतन राशि नहीं डाली गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगी. इस दौरान कौशल्या विश्वकर्मा, सुनीता, विनीता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीं.
Leave A Reviews