Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस


मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' के हालिया रिलीज सॉन्ग 'जी जी रे जी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने गायिका श्रेया घोषाल के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया।

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' के हालिया रिलीज सॉन्ग 'जी जी रे जी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने गायिका श्रेया घोषाल के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया।

दरअसल, फिल्म 'आशिकी 2' के लिए गाना गायिका श्रेया घोषाल ने ही गाया था और अब फिल्म 'ईठा' के हालिया रिलीज गाना 'जी जी रे जी' को भी गायिका ने अपनी आवाज में गाया है, जिसे लेकर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने यादें ताजा की।

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर हालिया कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें उनके साथ गायिका श्रेया घोषाल भी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के जरिए 2013 की फिल्म 'आशिकी 2' को याद किया, जिसमें श्रेया घोषाल ने उनके किरदार 'आरोही' के लिए गाना गाया था।

श्रद्धा कपूर ने लिखा, "बहुत अच्छा लग रहा है कि गाना 'जी जी रे जी' को दिव्य श्रेया घोषाल ने गाया है, जो 13 साल पहले आरोही की भी आवाज थीं, जब मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई थी। मुझे अपने स्टेज पर बुलाने के लिए शुक्रिया।"

'जी जी रे जी' फिल्म 'ईठा' का पहला गाना है, जिसके जरिए दर्शकों को फिल्म की रंगीन और संगीतमय दुनिया की पहली झलक देखने को मिल रही है। इस गाने को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। यह एक लावणी-प्रेरित गीत है, जिसमें श्रद्धा कपूर दिग्गज लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में नजर आती हैं।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा हैं। इसके अलावा, फिल्म में रणदीप हुडा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, अनंत जोशी और दिवंगत नाना पाटेकर भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1940 से 1990 के दौर में महाराष्ट्र की लावणी और तमाशा परंपरा के बीच पली-बढ़ी एक कलाकार के सफर को दिखाती है।

यह फिल्म 'ईठा' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Date & Time : 2026-11-23 18:15:05

Share:

Leave A Reviews

Related News