Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राशी खन्ना ने शेयर की 'फर्जी 2' के सेट की तस्वीरें, चाय-कुकीज के साथ दिखीं विजय सेतुपति संग


मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री राशी खन्ना जल्द ही क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'फर्जी-2' में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। सोमवार को अभिनेत्री ने सेट से कुछ मजेदार पलों की झलकियां शेयर की।

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री राशी खन्ना जल्द ही क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'फर्जी-2' में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। सोमवार को अभिनेत्री ने सेट से कुछ मजेदार पलों की झलकियां शेयर की।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में अभिनेत्री अपने को-स्टार और पूरी टीम के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में राशी सेट पर मजे करती नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने विजय सेतुपति के साथ चाय और कुकीज एंजॉय करते हुए एक फोटो शेयर की। इसमें राशी को ताली बजाते हुए भी देखा जा सकता है, जब शाहिद कपूर माइक लेकर क्रू को संबोधित कर रहे हैं।

अभिनेत्री ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "सेट पर एक और दिन... फर्जी-2।"

वहीं, शाहिद कपूर ने अक्टूबर में इस क्राइम थ्रिलर सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर ली थी। इस मौके पर फिल्ममेकर जोड़ी राज एंड डीके ने 'फर्जी 2' के सेट से एक्टर का एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किया था। क्लिप में शाहिद कपूर अपने किरदार सनी से बाहर निकलकर अपनी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे थे।

राज एवं डीके द्वारा निर्देशित क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'फर्जी- 2' में शाहिद कपूर सनी के किरदार में वापसी कर रहे हैं। वहीं, विजय सेतुपति पुलिस अधिकारी माइकल वेदनयगम के रोल में नजर आएंगे। अभिनेत्री राशी खन्ना आरबीआई अधिकारी मेघा व्यास के किरदार में नजर आएंगी, जबकि अभिनेत्री कुब्रा सैत एक बार फिर सायरा के किरदार में नजर आएंगी। युक्ति थरेजा सीरीज में फीमेल लीड के तौर पर जुड़ी हैं, जो एक जेन-जी लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी।

पहले सीजन के अंत में सनी और माइकल के बीच का खेल एक नए मोड़ पर पहुंच गया था। दूसरे सीजन में सनी के नकली नोटों के कारोबार और माइकल की जांच के बीच का संघर्ष बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक सीरीज से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Date & Time : 2026-11-23 18:20:04

Share:

Leave A Reviews

Related News