Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद फिर साथ आए हर्षवर्धन राणे और अंशुल गर्ग, 'मजनू' का किया ऐलान


मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे और प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। सोमवार को अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने न सिर्फ फिल्म की पुष्टि की, बल्कि इसकी शूटिंग से जुड़ी जानकारी भी शेयर की।

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे और प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। सोमवार को अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने न सिर्फ फिल्म की पुष्टि की, बल्कि इसकी शूटिंग से जुड़ी जानकारी भी शेयर की।

अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर अंशुल गर्ग के साथ वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "ब्लॉकबस्टर जोड़ी फिर वापस आ गई है। 'मजनू' के साथ फिर आ गए हैं। 'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद, एक और यादगार सफर के लिए तैयार हो जाइए। दिसंबर 2026 में शूटिंग शुरू होगी।"

अभिनेता के पोस्ट शेयर करने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और इंडस्ट्री के दोस्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गायक टोनी कक्कड़ समेत कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी।

अभिनेता हर्षवर्धन राणे और प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग की बात करें, तो यह मशहूर जोड़ी साल 2025 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में साथ नजर आई थी।

मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित फिल्म को अंशुल गर्ग ने देसी मूवीज फैक्ट्री के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। इसकी कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी थी। इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं।

फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई थी। यह फिल्म एक राजनेता के बेटे और एक मशहूर अदाकारा के बीच एकतरफा और जुनूनी प्यार की कहानी है।

यह फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को दीपावली के अगले दिन सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म में शरद रंधावा, सचिन खेड़ेकर, राजेश खेड़ा और आनंद नारायण महादेवन भी अहम भूमिकाओं में दिखे। म्यूजिक प्रोड्यूसर के रूप में पहचान बनाने वाले अंशुल गर्ग की यह बतौर प्रोड्यूसर पहली बड़ी फिल्म थी। फिल्म के रोमांटिक गानों और टाइटल ट्रैक 'दीवानियत' ने रिलीज से पहले और बाद में दर्शकों के बीच खासा ध्यान खींचा था।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Date & Time : 2026-11-23 18:30:04

Share:

Leave A Reviews

Related News