Assembly Elections 2026: असम, केरल और पुदुचेरी में आज मतदान, करोड़ों मतदाता करेंगे नई सरकार का फैसला

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव 2026 के तहत असम, केरल और पुदुचेरी में आज (9 अप्रैल) एक ही चरण में मतदान का दिन रहा। असम और पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन की अग्निपरीक्षा है, जबकि केरल में माकपा के नेतृत्व वाला यूडीएफ अपने वर्चस्व को बचाने के लिए मैदान में है।
तीन राज्यों में कुल 5.31 करोड़ मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर जुटे रहे। कुल 1,899 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। चुनाव आयोग ने सुचारू मतदान के लिए 63,060 मतदान केंद्र बनाए हैं।
केरल
- विधानसभा सीटें: 140
- उम्मीदवार: 883
- मतदाता: 2.71 करोड़ (महिला 1.39 करोड़, पुरुष 1.32 करोड़)
- मतदान केंद्र: 30,471
- 2021 में मतदान प्रतिशत: 75.75%
- सबसे ज्यादा मतदान: कुट्टियाडी (83.83%)
- सबसे कम मतदान: तिरुवनंतपुरम (62.99%)
असम
- विधानसभा सीटें: 126
- उम्मीदवार: 722
- मतदाता: 2.50 करोड़ (पुरुष 1.25 करोड़, महिला 1.25 करोड़)
- मतदान केंद्र: 31,490
- 2021 में मतदान प्रतिशत: 82.02%
- सबसे ज्यादा मतदान: जलेश्वर (93.65%)
- सबसे कम मतदान: गुवाहाटी पूर्व (71.4%)
पुदुचेरी
- विधानसभा सीटें: 30
- उम्मीदवार: 294
- मतदाता: 9.50 लाख (महिला 5.03 लाख, पुरुष 4.46 लाख)
- मतदान केंद्र: 1,099
- 2021 में मतदान प्रतिशत: 83.28%
- सबसे ज्यादा मतदान: यानम (92.31%)
- सबसे कम मतदान: राजभवन (73.93%)
आज के मतदान में नए सिरे से परिसीमन और एसआईआर के बाद असम में नया मतदान रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।
Leave A Reviews