
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बिस्वजीत पोद्दर उर्फ सोना पप्पू, जय एस. कामदार और उनके सहयोगियों के आठ ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान कुल 1.47 करोड़ रुपये नकद, 'मेड इन यूएसए' रिवॉल्वर और 67.64 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए।
ईडी ने आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी कब्जे में लिए हैं। तलाशी अभियान के दौरान बिस्वजीत पोद्दर द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक फॉर्च्यूनर कार और कई अचल संपत्तियों की पहचान भी की गई, जिन्हें आपराधिक गतिविधियों से अर्जित माना जा रहा है।
ईडी के अनुसार, बिस्वजीत पोद्दर और उनके सहयोगी संगठित अपराध और अवैध वसूली, अचल संपत्तियों पर कब्जा, और अनधिकृत निर्माण जैसी गतिविधियों में शामिल थे। वर्तमान में मुख्य आरोपी सोना पप्पू फरार है और उसे समन जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले की गई इस कार्रवाई में ईडी ने रिवॉल्वर को पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया है, ताकि स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।
Leave A Reviews