Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास पर हमला, तीन हमलावर ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

इस्तांबुल के बेसिकतास इलाके में इस्राइल के वाणिज्य दूतावास की इमारत पर मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। तुर्की पुलिस ने घटना स्थल पर कार्रवाई करते हुए तीन हमलावरों को मार गिराया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए। सुरक्षा कारणों से दूतावास के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब इस्राइल और ईरान के बीच एक महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है।

रॉयटर्स द्वारा जारी वीडियो फुटेज में दिखाया गया कि पुलिस अधिकारी गोलियों की आवाज के बीच बंदूक निकालते हुए छिपते दिखाई दिए। वहीं एक व्यक्ति खून से लथपथ नजर आया, और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि वाणिज्य दूतावास पिछले दो साल से बंद है और हमले के समय वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। मामले की जांच जारी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News