Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सिंगरौली में ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे गिरा सवारियों से भरा ऑटो, 8 घायल


सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-39 पर बुधवार दोपहर सवारियों से भरा इलेक्ट्रिक ऑटो ओवरब्रिज से करीब 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बैढ़न के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ऑटो चितरंगी क्षेत्र से सवारियों को लेकर बरगवां रेलवे स्टेशन जा रहा था। सभी लोग मजदूरी के लिए दूसरे प्रदेश जाने वाले थे और उन्हें स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन स्टेशन पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।

रेलिंग पार कर नीचे गिरा ऑटो

हादसा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। बताया गया कि ओवरब्रिज पर ऑटो अनियंत्रित होकर रेलिंग पार कर नीचे गिर गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी।

बरगवां थाना प्रभारी अनिल पटेल के मुताबिक, घायलों में रामलाल (48), पिता परसोत्तम, निवासी कन्हर; मुरली कोल (32), पिता जयतु कोल, निवासी चटका; पप्पू बैगा (42), पिता बलराम, निवासी झिगुड़ाह; मुन्ना बैगा (24), पिता रामप्यारे, निवासी चकरी; संतराम बैगा (22), पिता परसोत्तम, निवासी कान्हूर और दीनदयाल वैश्य (43), पिता माता प्रसाद, निवासी कन्हर शामिल हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि दो अन्य लोग बेहोशी की हालत में मिले थे। सभी आठ घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

क्षमता से ज्यादा सवारियां होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं। आशंका जताई जा रही है कि अधिक सवारियों के कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ा होगा। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Date & Time : 2026-11-11 13:23:19

Share:

Leave A Reviews

Related News