Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बालाघाट पहुंचे राज्यपाल ढालसिंह बिसेन, बोले- पद को सेवा का माध्यम बनाएं


बालाघाट। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर बालाघाट जिले के गर्रा पहुंचे। यहां उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सांसद भारती पारधी भी मौजूद रहीं। पंवार समाज के जिलाध्यक्ष विशाल बिसेन के नेतृत्व में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने प्रशासनिक सेवा में चयनित समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

पद को अहंकार नहीं, सेवा का माध्यम बनाएं

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. बिसेन ने कहा कि पद को सेवा का माध्यम बनाना चाहिए, अहंकार का नहीं। अपने दायित्वों का निर्वहन करते समय समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज और उसकी जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में चयनित युवाओं की सफलता दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। परिश्रम, दृढ़ संकल्प और लगातार प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने या प्रतिष्ठित पद तक पहुंचने में नहीं, बल्कि अपने ज्ञान, अवसर और सामर्थ्य से समाज और देश में सकारात्मक बदलाव लाने में है।

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर डिजिटल लाइब्रेरी की सराहना

राज्यपाल ने गर्रा में पंचायत सरपंच वैभव बिसेन की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर शुरू की गई डिजिटल लाइब्रेरी की सराहना की।

पंच से राज्यपाल तक का सफर बताया

डॉ. बिसेन ने अपनी राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि इसकी शुरुआत वर्ष 1976 में पिपरिया पंचायत के पंच के रूप में हुई थी। इसके बाद वे सोसायटी के सदस्य बने और भाजपा में मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभाली। आगे चलकर उन्होंने विधायक, कैबिनेट मंत्री और लोकसभा सदस्य के रूप में भी काम किया।

उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा को कठिन और संघर्षपूर्ण बताया। डॉ. बिसेन ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के कारण उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनने का अवसर मिला है। वे नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने उत्तराखंड और मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रभक्ति की भावना को समान रूप से समृद्ध बताया।

Date & Time : 2026-11-11 13:29:01

Share:

Leave A Reviews

Related News