Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सिंगरौली में बारातियों से भरा ऑटो पलटा, 24 घायल ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार बनी हादसे की बड़ी वजह

ये रही घटना के दौरान की तस्वीर, हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े बाराती


सिंगरौली।
जिले से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां शुक्रवार को बरका और दुधमनिया गांव के बीच खाखीपार के पास बारातियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में करीब 24 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी यात्री बरका गांव के निवासी थे और शादी की एक पारंपरिक रस्म “चौथ” लेने के लिए दुधमनिया गांव जा रहे थे।

हादसे में घायल दो युवकों बंसमणि साहू (22) और रामलाल बादी (25) की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बैढ़न के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज सरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य टीम ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया के अनुसार, ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाई गई थी और वाहन की रफ्तार भी काफी तेज थी, जो हादसे का मुख्य कारण बनी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News