Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर 15 जनवरी को दर्ज किया गया था।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर 15 जनवरी को दर्ज किया गया था।

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने कुछ अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची। आरोप है कि उन्होंने फर्जी केवाईसी दस्तावेज, नकली अधिकार पत्र और जाली बोर्ड प्रस्तावों का इस्तेमाल कर बैंक ऑफ इंडिया की सदर शाखा, लखनऊ में उत्तर प्रदेश वन निगम के नाम पर धोखाधड़ी से एक फर्जी बैंक खाता खुलवाया।

सीबीआई के मुताबिक, इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों ने बैंक को गुमराह किया और उत्तर प्रदेश वन निगम के नाम पर सावधि जमा कराने के बहाने उस खाते में 64 करोड़ 82 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर तत्काल धन अंतरण प्रणाली के माध्यम से 6 करोड़ 95 लाख रुपए कोलकाता और नई दिल्ली की छह अलग-अलग फर्मों के खातों में भेज दिए।

इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ, जब उत्तर प्रदेश वन निगम के अधिकारियों ने बैंक को बताया कि उन्होंने ऐसा कोई अधिकार पत्र जारी नहीं किया था और गिरफ्तार आरोपियों का निगम से कोई संबंध नहीं है।

मामले की जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने कई राज्यों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। एजेंसी ने लगातार निगरानी, समन्वित छापेमारी और फील्ड स्तर पर गहन कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों को लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निरोधक मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 16 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सीबीआई का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News