Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बंगाल में महिला अपराध पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति को लेकर प्रतिबद्ध है सरकार: सुवेंदु अधिकारी


कोलकाता, 22 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में 'जीरो टॉलरेंस' के रुख को दोहराया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग या वयस्क, किसी भी महिला के खिलाफ अपराध करने का दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा।

कोलकाता, 22 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में 'जीरो टॉलरेंस' के रुख को दोहराया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग या वयस्क, किसी भी महिला के खिलाफ अपराध करने का दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान कहा कि अगर कोई किसी मां या बहन, नाबालिग या वयस्क, के खिलाफ उंगली भी उठाता है, तो उसकी उंगलियां तोड़ दी जानी चाहिए। पुलिस को महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने पुलिस को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) के मामलों में पूरी लगन से जांच करने और त्वरित सजा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

साथ ही, चूंकि कूच बिहार की सीमा पड़ोसी देश बांग्लादेश से लगती है, इसलिए मुख्यमंत्री ने जिला पुलिस को इन क्षेत्रों में सीमा संबंधी अपराधों को रोकने के लिए विशेष रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि जिला पुलिस को सीमावर्ती क्षेत्रों में गांजा या अफीम जैसे नशीले पदार्थों की खेती को रोकने के लिए विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए। जिले में किसी भी प्रकार के माफिया या जबरन वसूली गिरोह को पनपने नहीं दिया जाना चाहिए।

कूच बिहार जिले के एक वर्ग, विशेषकर राजबंग्शी समुदाय के लोगों द्वारा अलग कामतापुर राज्य की लंबे समय से चली आ रही मांग के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में राजबंग्शी मतदाताओं ने भाजपा का पूर्ण समर्थन किया है।

मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने (राजबंग्शी समुदाय ने) हमें (भाजपा को) भारी संख्या में वोट दिया है। उनकी मांगों और अधिकारों का निपटारा बातचीत के माध्यम से किया जाएगा। राजबंग्शी भाषा अकादमी के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री अधिकारी ने यह भी याद किया कि पिछले साल जब वे पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता थे, तब कूच बिहार में उनके काफिले पर हमला हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर और दैवीय न्याय में विश्वास रखता हूं।

--आईएएनएस

एमएस/

Date & Time : 2026-09-22 21:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News