Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भाजपा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने खड़गे के बयान को बताया बेबुनियाद, कहा -आरएसएस कोई राजनीतिक दल नहीं


नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में भाजपा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आरएसएस पर की गई टिप्पणी, बंगाल में ईसाई परिवारों पर कथित हमले, हैदराबाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर अंडे फेंकने की घटना, यूपी में कांग्रेस के सीट शेयरिंग दावे और जेडीयू से अनंत सिंह के निष्कासन समेत कई मुद्दों पर बात की।

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में भाजपा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आरएसएस पर की गई टिप्पणी, बंगाल में ईसाई परिवारों पर कथित हमले, हैदराबाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर अंडे फेंकने की घटना, यूपी में कांग्रेस के सीट शेयरिंग दावे और जेडीयू से अनंत सिंह के निष्कासन समेत कई मुद्दों पर बात की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने कहा, "राज्यसभा में विपक्ष के नेता के बयान को भारत की मौजूदा स्थिति के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है। जिस तरह से हर नागरिक के लिए बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है और अलग-अलग क्षेत्रों में सुविधाएं दी जा रही हैं, वह बहुत महत्वपूर्ण है। चाहे वह बुलेट ट्रेन का सपना हो या वंचित वर्गों को हर संभव सुविधा मुहैया कराना हो, ये सभी पहल प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही संभव हो पा रही हैं।"

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस ने इस देश में बहुत दिनों तक राज किया, उनके राज में क्या हुआ, यह सभी को पता है। उन्होंने देश को घोटालों के गर्त में ढकेलने का काम किया है। आज ऐसी कोई घटना देखने को नहीं मिलती है। विपक्ष के नेता का स्टेटमेंट पूरी तरह बेबुनियाद है। आरएसएस की विचारधारा से पूरा देश वाकिफ है। वह कोई राजनीतिक दल नहीं है।"

लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सीट-शेयरिंग को लेकर लगाए गए पोस्टर और कांग्रेस के 200 सीटों के दावे पर बराइक ने कहा, "हमें 100 प्रतिशत भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ही सरकार बनाएगी। कांग्रेस बहुत ज्यादा आत्मविश्वास के साथ बात करती है। बस चुनाव का इंतजार कीजिए। योगी आदित्यनाथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।"

हैदराबाद में दुर्गा पूजा विसर्जन समारोह के दौरान अंडे फेंकने और हुए बवाल पर उन्होंने कहा, "पूरे इंडिया में दुर्गा पूजा होती है। विसर्जन के दिन अगर कोई असामाजिक तत्व कुछ हरकत करता है तो निश्चित तौर पर उसको लेकर बवाल होगा। प्रशासन उससे निपटेगी।" वहीं जेडीयू से बाहुबली नेता अनंत सिंह के निष्कासन पर पूछे गए सवाल पर भाजपा सांसद ने इसे जेडीयू का अंदरूनी मामला बताया और ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Date & Time : 2026-10-25 22:15:03

Share:

Leave A Reviews

Related News