Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'भारत आपके सपोर्ट के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहेगा', डेविड बेकहम को आयुष्मान का मैसेज

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। एक्टर और यूनिसेफ के नेशनल एंबेसडर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में भारत आए यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर डेविड बेकहम की उनके काम के लिए सराहना की।

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। एक्टर और यूनिसेफ के नेशनल एंबेसडर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में भारत आए यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर डेविड बेकहम की उनके काम के लिए सराहना की।

मुंबई पहुंचे डेविड बेकहम ने बच्चों और युवाओं से मुलाकात की और समान अवसर समेत अन्य मुद्दों पर बातें भी कीं। उनका सबसे बड़ा संदेश था, "हर बच्चा बराबर है। वह चाहे अमीर हो या गरीब, लड़का हो या लड़की सबको खेलने, पढ़ने और आगे बढ़ने का बराबर मौका मिलना चाहिए। बच्चों की सेहत, पढ़ाई और खुशी के लिए निवेश करना चाहिए।"

बेकहम यूनिसेफ के लिए काम करते हैं। मुंबई में उन्होंने यूनिसेफ के खेलकूद और प्रोग्राम में हिस्सा लिया। बच्चों के साथ क्रिकेट-फुटबॉल खेली, उनकी जिंदगी की कहानियां सुनीं और सबको समझाया कि अगर हम आज बच्चों का साथ देंगे, तो कल हमारा देश और मजबूत बनेगा।

डेविड बेकहम की तारीफ करते हुए एक्टर आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर बेकहम की तस्वीर पोस्ट करते हुए इमोशनल और सम्मान भरा मैसेज लिखा।

आयुष्मान ने लिखा, "बच्चों की सुरक्षा और जेंडर एम्पावरमेंट एक ग्लोबल मुद्दा है, जिस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। डेविड इन मुद्दों को लोगों के सामने लाने के लिए मेरे साथ लगातार काम करते हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "डेविड बेकहम, आपको अपने देश में देखकर हमेशा खुशी होती है। हमारे देश के लिए आपका लगातार मिलता सपोर्ट काफी पॉजिटिव रहा है। इसके लिए भारत आपका प्यार के साथ स्वागत करता है।"

पोस्ट की गई तस्वीर में डेविड बेकहम बच्चों के साथ खड़े मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

आयुष्मान खुराना लंबे समय से यूनिसेफ के साथ बच्चों के अधिकार, लड़कियों की शिक्षा और लैंगिक समानता के लिए काम कर रहे हैं। डेविड बेकहम भी यूनिसेफ के ग्लोबल गुडविल एंबेसडर हैं और दोनों अक्सर इन मुद्दों पर एक साथ आवाज उठाते हैं। पिछले कुछ सालों में डेविड कई बार भारत आ चुके हैं और बच्चों-महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्थाओं से मुलाकात कर चुके हैं।

--आईएएनएस

एमटी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News