Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत बनाम अफगानिस्तान: अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 3 हजार रन, रसेल-डेविड को छोड़ा पीछे


नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। टीम की इस जीत के नायक अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में 82 रनों की आतिशी पारी खेली।

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। टीम की इस जीत के नायक अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में 82 रनों की आतिशी पारी खेली।

अभिषेक ने अपनी इस पारी में 256 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 चौके और इतने ही छक्के लगाए। अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 3 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वह गेंदों के लिहाज से दूसरे सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं। अभिषेक ने यह उपलब्धि 3,420 गेंदें खेलकर पूरी कीं। इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज से आगे सिर्फ न्यूजीलैंड के फिन एलेन हैं, जिन्होंने यह मुकाम 3,386 गेंदें खेलकर हासिल किया है।

अभिषेक ने इस मामले में आंद्रे रसेल और टिम डेविड को पीछे छोड़ा। रसेल ने टी20 में 3 हजार रन 3,550 गेंदें खेलकर पूरे किए हैं, जबकि डेविड को इस मुकाम तक पहुचंने के लिए 3,681 गेदें लगी थीं। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन 8 गेंदों में 10 रन बनाने के बाद उमरजई का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 121 रनों की साझेदारी निभाई। ईशान ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए।

इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए। गुरबाज को जसप्रीत बुमराह ने मैच की दूसरी ही गेंद पर पवेलियन भेजा, तो कप्तान इब्राहिम जादरान 11 रन ही बना सके। सेदिकुल्लाह अटल 13 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गुलबदीन नायब 2 रन ही बना सके। दरविश रसूली 2 रन बनाकर आउट हुए।

अजमतुल्लाह उमरजई ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में नाबाद 64 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, मोहम्मद नबी ने 27 गेंदों में 33 रन बनाए। भारतीय की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट निकाला।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-13 22:45:07

Share:

Leave A Reviews

Related News