Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारती सिंह ने पति हर्ष को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- 'तुम मेरी जिंदगी हो'

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कमीडियन भारती सिंह और उनके राइटर-एंकर पति हर्ष लिम्बाचिया हाल ही में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। शुक्रवार को हर्ष लिम्बाचिया अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर भारती ने पति के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया।

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कमीडियन भारती सिंह और उनके राइटर-एंकर पति हर्ष लिम्बाचिया हाल ही में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। शुक्रवार को हर्ष लिम्बाचिया अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर भारती ने पति के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर हर्ष के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट कर भारती ने लिखा, "तुम मेरी जिंदगी हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

यह पोस्ट देख फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त काफी इमोशनल हो गए। कई लोगों ने कमेंट्स में जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

भारती और हर्ष की जोड़ी मनोरंजन जगत में काफी पॉपुलर है। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। वहीं, साल 2022 में उनका पहला बेटा गोला हुआ था। अब कुछ समय दोनों ने दूसरे बेटे का स्वागत किया है, जिसका नाम कपल ने 'यशवीर' रखा है, जिसे प्यार से सभी लोग 'काजू' बुलाते हैं। वहीं, हर्ष-भारती ने नामकरण की सेरेमनी की थी, जहां परिवार और दोस्तों ने खुशी के पल शेयर किए।

हर्ष मनोरंजन जगत में लंबे समय से लेखन का काम कर रहे हैं और भारती के साथ कई शोज को होस्ट भी कर चुके हैं, जिनमें 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शामिल है। इसके अलावा, वह 'नच बलिए 8' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9' में एक कंटेस्टेंट के रूप में भी नजर आए।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'कॉमेडी सर्कस' से की, जहां उन्होंने स्क्रिप्ट राइटर के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कॉमेडी नाइट्स बचाओ और कॉमेडी नाइट्स लाइव जैसे शो लिखे। कहा जाता है कि शो 'कॉमेडी सर्कस' में हर्ष और भारती की मुलाकात हुई थी। वहीं, भारती सिंह के साथ उनकी जोड़ी और 'खतरा खतरा खतरा' शो के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

भारती सिंह कॉमेडी से लेकर रियलिटी शोज तक में अपनी हंसी-मजाक से सबका मनोरंजन करती हैं। दोनों अब परिवार के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं। नए बच्चे के आने से उनका घर खुशियों से भर गया है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News