Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तेंदूखेड़ा में ईडी की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी संजू शर्मा और करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी


जबलपुर/तेंदूखेड़ा. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा तहसील में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने अचानक दबिश दी। ईडी की इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के व्यापारिक और प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई। जांच टीम ने स्थानीय प्रमुख व्यवसायी संजू शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी कर वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक खातों और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा, संजू शर्मा से जुड़े कर्मचारियों और अन्य करीबियों के ठिकानों पर भी टीम ने दबिश दी है।

जबलपुर तक फैले हैं कारोबारी तार

उल्लेखनीय है कि कारोबारी संजू शर्मा का व्यापार सिर्फ तेंदूखेड़ा तक सीमित नहीं है, बल्कि जबलपुर में भी उनके व्यावसायिक पार्टनर हैं और वहां उनका कारोबार तेजी से फैल रहा है। ईडी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद तेंदूखेड़ा से लेकर जबलपुर तक के सर्राफा और व्यापारिक वर्ग में हड़कंप का माहौल है।

वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेज कब्जे में लिए

तेंदूखेड़ा पहुंचे जांच दल के सदस्यों ने संजू शर्मा के व्यावसायिक और निजी परिसरों में प्रवेश कर लेन-देन से जुड़े हर एक दस्तावेज की सूक्ष्मता से जांच की। कई घंटों तक चली इस मैराथन कार्रवाई के दौरान ईडी अधिकारियों ने वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों की रजिस्ट्री, बेनामी निवेश के कागजात और विभिन्न बैंकों में संचालित खातों के ब्योरे खंगाले। इस दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स और फाइलें अपने कब्जे में ले ली हैं।

बाजार में अटकलों का बाजार गर्म

अचानक हुई इस रेड के बाद स्थानीय स्तर पर कई तरह के सवाल और अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अभी तक इस छापेमारी की मुख्य वजह या अब तक हुई जब्ती को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बाजार से लेकर आम लोगों के बीच इस बात को लेकर हलचल तेज है कि यह कार्रवाई किसी बड़े वित्तीय घोटाले या मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल ईडी की टीम परिसरों में डटी हुई है और जांच की प्रक्रिया जारी है।

Date & Time : 2026-09-02 07:11:34

Share:

Leave A Reviews

Related News