Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उमंग दिवस पर मैहर पुलिस द्वारा बालिकाओं को किया गुड टच-बैड टच के संबंध में जागरुक


मैहर। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.चंचल नागर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  महेंद्र सिंह चौहान ,उप पुलिस अधीक्षक मती ख्याती मिश्रा, अमरपाटन के नेतृत्व में जिले के विभिन्न शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में “उमंग दिवस” का आयोजन किया गया। इसी क्रम जिले के समस्त थाना पुलिस द्वारा विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना भय के अपने परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस द्वारा बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से सावधानी तथा साइबर अपराध की स्थिति में साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 और आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 के उपयोग की जानकारी ,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी देना रहा।पुलिस द्वारा बालिकाओं के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं एवं सुरक्षा संबंधी प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

Date & Time : 2026-09-22 14:37:02

Share:

Leave A Reviews

Related News