
मैहर। शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में उमंग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य राजेश द्विवेदी ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक पुष्पेंद्र उर्मलिया, अवधेश तिवारी, अनुज प्रताप सिंह तिवारी, अखिलेश यादव सहित सभी वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाएं, अतिथि शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्राचार्य द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उमंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरावस्था के विद्यार्थियों में जीवन कौशल, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना है।

वरिष्ठ शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन, मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और किशोरावस्था में होने वाले बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने जीवन में उमंग प्राप्त करने की दिशा में सकारात्मक पहल करने की सोच विकसित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को उमंग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ दिलाई गई।
Leave A Reviews