Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रीवा में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 9500 रुपए रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का बाबू गिरफ्तार

जमीन बेदखली के मामले में मांगी थी 80 हजार की रिश्वत, 20 हजार में हुआ था सौदा, त्योंथर तहसील में 12 सदस्यीय टीम की कार्रवाई

रीवा जिले के त्योंथर तहसील कार्यालय में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते एक बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू जमीन बेदखली के मामले में फरियादी से रिश्वत की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू अनिल त्रिपाठी ने डाढाकला निवासी फरियादी अजय मिश्रा से जमीन बेदखली संबंधी कार्य के बदले 80 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा 20 हजार रुपए में तय हुआ।

फरियादी अजय मिश्रा ने रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार आरोपी बाबू को पहली किश्त के रूप में 9500 रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान 12 सदस्यीय लोकायुक्त टीम ने त्योंथर तहसील कार्यालय में छापा मारा। टीम ने आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

लोकायुक्त अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह रिश्वतखोरी के मामले किए हैं या नहीं।

इस कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं लोकायुक्त की इस कार्रवाई को आम लोगों ने सराहा है।

Share:

Leave A Reviews

Related News