Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पन्ना: शाहनगर के खमतरा में मिला अधेड़ का शव, करंट से मौत की आशंका


पन्ना। जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खमतरा में गुरुवार, 7 मई को उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल से सटे मौहार क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान खमतरा निवासी राजू उर्फ राज नारायण सिंह राठौर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी तब लगी जब गिधौड़ा निवासी संदीप कुमार चौधरी अपने ट्रैक्टर से खेतों की जुताई करने जा रहे थे। झाड़ियों के पास शव को देख पहले उन्होंने इसे नशे की हालत में समझा, लेकिन पास जाने पर व्यक्ति की मृत्यु होने का पता चला।

सूचना मिलने पर शाहनगर थाना प्रभारी निरीक्षक परसराम डाबर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। शुरुआती जांच में मृतक के दोनों हाथों की हथेलियों पर बिजली के करंट से झुलसने के गहरे और गंभीर निशान पाए गए हैं। पुलिस को घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध बिजली का तार भी मिला है, जिसका बीच का हिस्सा छिला हुआ है और उस पर खून के धब्बे दिखाई दिए हैं। इन साक्ष्यों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और चोट के निशानों के आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला बिजली के करंट की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

Share:

Leave A Reviews

Related News