Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

BCCI का 'हंटर': शाहरुख की KKR को झटका, ₹9.20 करोड़ वाले बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर को टीम से निकालने का आदेश!

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है. यह फैसला बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े हालिया घटनाक्रमों को लेकर उठे विरोध और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बाद लिया गया है.

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने KKR को यह कदम उठाने को कहा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि फ्रेंचाइजी किसी वैकल्पिक खिलाड़ी को शामिल करना चाहती है, तो नियमों के तहत इसकी अनुमति दी जाएगी.

मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने IPL नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की खबरों के बीच उनके IPL में खेलने को लेकर देशभर में विरोध तेज हो गया था.

इस मुद्दे पर कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ नेताओं ने KKR प्रबंधन से खिलाड़ी को टीम से हटाने की मांग की, जबकि अन्य ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों की IPL में भागीदारी पर सवाल उठाए.

IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से प्रस्तावित है, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाना है. BCCI के इस फैसले के बाद KKR की टीम रणनीति में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है.

Share:

Leave A Reviews

Related News