Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: ISI-बब्बर खालसा मॉड्यूल का भंडाफोड़, ग्रेनेड हमलों की साजिश नाकाम, 11 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक बड़े आतंकी, हथियार और जासूसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब और दिल्ली से कुल 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल भारत में सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास सोलर पावर्ड सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी लाइव फीड पाकिस्तान भेजने और साथ ही ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने में शामिल था। आरोपियों के पास से 9 सोलर सीसीटीवी कैमरे, 4 पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

जांच में सामने आया है कि ये कैमरे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान के संवेदनशील इलाकों में लगाए गए थे। आरोपियों ने खुद को सिविल विभाग का कर्मचारी बताकर इन कैमरों की इंस्टॉलेशन की आड़ ली और सिम कार्ड के जरिए इनकी लाइव फीड पाकिस्तान भेजी जा रही थी।

सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के इशारों पर काम कर रहा था, जिनमें शहजाद भट्टी का नाम भी सामने आया है। यह नेटवर्क हथियार तस्करी, रेकी और संवेदनशील इलाकों की निगरानी में सक्रिय था।

स्पेशल सेल ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों के तहत कार्रवाई करते हुए पंजाब और दिल्ली से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मनप्रीत, अनमोल, साहिल, अतुल राठी, रोहित, अजय सहित कई नाम शामिल हैं। वहीं पंजाब में पकड़े गए आरोपियों में गुरजीत सिंह, रिम्पलदीप, सलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह और बूटा सिंह शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल युवाओं को पैसों का लालच देकर उन्हें हथियार तस्करी और जासूसी गतिविधियों में शामिल कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि कैमरों के जरिए डिफेंस और आर्मी मूवमेंट की जानकारी पाकिस्तान भेजी जा रही थी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

 

Share:

Leave A Reviews

Related News