Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वृंदावन में यमुना नदी पर बड़ा हादसा: स्टीमर पलटा, 9 पर्यटकों की मौत, पंजाब से आए थे सभी यात्री

वृंदावन. मथुरा जिले के वृंदावन स्थित केसी घाट के पास शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 9 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। हादसा दोपहर करीब पौने 3 बजे हुआ, जब तेज हवाओं के कारण स्टीमर यमुना के बीच में असंतुलित हो गया और पीपा पुल से टकराकर पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और पर्यटकों के मुताबिक, तेज हवा की वजह से स्टीमर डगमगाने लगा और अचानक उसकी स्पीड बढ़ गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, उस समय क्षेत्र में करीब 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय प्रशासन, SDRF, NDRF और करीब 50 गोताखोरों की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। अब तक करीब 15 लोगों को यमुना से सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि कई अन्य की तलाश जारी है।

गोताखोरों और रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि मौके पर भारी भीड़ के कारण बचाव कार्य में कुछ बाधाएं भी आईं, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील की है।

मथुरा प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News